कटोरा तालाब में पारिवारिक विवाद, महिला ने भाभी पर मारपीट का लगाया आरोप

0
5

रायपुर राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कटोरा तालाब में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपनी भाभी पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के साथ ही अपनी बुजुर्ग मां पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, 25 जून की रात पिता के फोन आने पर वह अपने पति के साथ मायके पहुंचीं, जहां उनकी मां बेहोशी की हालत में मिलीं। आरोप है कि पिता ने बताया कि बहू ममता ने किसी वस्तु से उनकी मां के सिर पर हमला किया था।

महिला का कहना है कि जब उन्होंने इस घटना के बारे में भाभी से पूछताछ की, तो आरोपी ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

घायल बुजुर्ग महिला को परिजनों ने इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़िता का दावा है कि होश में आने के बाद उनकी मां ने भी ममता पर हमला करने का आरोप लगाया।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here