चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर बढ़ी तैयारी, छत्तीसगढ़ को फिल्म हब बनाने पर मंथन

0
8

रायपुर छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में चित्रोत्पला फिल्म सिटी के विकास को लेकर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया और निर्माता आदि शर्मा ने टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य से मुलाकात कर फिल्म सिटी की संभावनाओं और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की।

बैठक में छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर, जलप्रपात, वन क्षेत्र और जनजातीय संस्कृति को फिल्मांकन के लिए बड़ी ताकत बताते हुए राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के लिए आकर्षक गंतव्य बनाने की रणनीति पर विचार किया गया।

चित्रोत्पला फिल्म सिटी को आधुनिक सुविधाओं से युक्त समग्र फिल्म परिसर के रूप में विकसित करने, फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने तथा निजी और संस्थागत सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

एमडी विवेक आचार्य ने कहा कि फिल्म सिटी के विकास से स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही पर्यटन, आतिथ्य, परिवहन, हस्तशिल्प और स्थानीय व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण का पसंदीदा केंद्र बनाने के लिए फिल्म उद्योग के विशेषज्ञों और निर्माताओं के साथ निरंतर सहयोग जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here