जेपी नड्डा का छात्रों को बड़ा ऑफर, बोले- घर या कार्यालय आइए, पेपर लीक पर करेंगे बातचीत

0
2

नई दिल्ली केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पेपर लीक और छात्रों की मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र प्रतिनिधियों को अपने आवास या कार्यालय में बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी बताया कि सरकार की ओर से CJP प्रतिनिधियों को चार औपचारिक प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा और वह स्वयं बातचीत के लिए उपलब्ध हैं और संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी।

इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पेपर लीक मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोषियों के खिलाफ फास्ट-ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिया है।

इससे पहले 20 जुलाई को जेपी नड्डा ने अपने आवास पर CJP प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी। इस दौरान छात्र नेताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, कथित पेपर लीक से प्रभावित परिवारों को मुआवजा और सोनम वांगचुक की रिहाई सहित अपनी प्रमुख मांगों का ज्ञापन सौंपा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here