
राष्ट्रपति ने तत्काल प्रभाव से मंजूर किया इस्तीफा, मौजूदा मंत्रालयों के साथ संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश का नया शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। उन्हें उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र प्रधान का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। इसके बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी प्रह्लाद जोशी को सौंपी गई है।
पहले से संभाल रहे हैं अहम मंत्रालय
प्रह्लाद जोशी फिलहाल उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे हैं। अब वे इन मंत्रालयों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।


















