कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट, भीषण आग से मची अफरा-तफरी

0
11

विस्फोट के बाद आग ने फैक्ट्री को लिया चपेट में, दमकल की कई टीमें मौके पर

कोरबा जिले के औद्योगिक क्षेत्र स्थित कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को बॉयलर में जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे के समय फैक्ट्री में मौजूद मजदूरों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

आग की लपटें और धुएं से इलाके में दहशत

विस्फोट के कुछ ही देर बाद आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटों और काले धुएं के घने गुबार से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फैक्ट्री परिसर में खड़ी एक ट्रक भी आग की चपेट में आ गई, जिससे आग और तेजी से फैल गई।

राहत-बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम, सीएसईबी और अन्य विभागों की दमकल टीमें मौके पर पहुंच गईं। कई दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here