पाकिस्तान को हराकर भारत बना यूथ हॉकी 5एस एशियन चैंपियन

0
5

फाइनल में 3-1 से जीतकर जीता गोल्ड, पुरुष और महिला दोनों टीमों ने किया शानदार प्रदर्शन

मस्कट/नई दिल्लीभारतीय सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच यूथ हॉकी 5एस एशियन चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।

रोमित, केतन और शाहरुख ने दागे गोल

फाइनल मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। रोमित पाल ने पांचवें मिनट में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद कप्तान केतन कुशवाहा ने 12वें मिनट और शाहरुख अली ने 13वें मिनट में गोल कर भारत को 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। पाकिस्तान की ओर से मुहम्मद उस्मान ने 16वें मिनट में एकमात्र गोल किया, लेकिन भारतीय टीम ने 3-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

दोनों टीमों ने वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालिफाई

इस जीत के साथ भारत और पाकिस्तान ने पहली बार आयोजित होने वाले एफआईएच यूथ हॉकी 5एस वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

महिला टीम ने जीता रजत पदक

महिला वर्ग में भारतीय सब-जूनियर टीम ने चीन के खिलाफ संघर्षपूर्ण मुकाबला खेलते हुए रजत पदक हासिल किया। इस तरह भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें पदक जीतकर स्वदेश लौटेंगी।

हॉकी इंडिया ने किया नकद पुरस्कार का ऐलान

हॉकी इंडिया ने स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 2 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 1 लाख रुपये देने की घोषणा की है। वहीं रजत पदक जीतने वाली महिला टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 1 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here