पेटगुड़ा जंगल से नक्सली कुंजाम हिडमा गिरफ्तार, हथियार-गोलाबारूद बरामद

0
406

पेटगुड़ा जंगल से नक्सली कुंजाम हिडमा गिरफ्तार, हथियार-गोलाबारूद बरामद

बोइपारीगुडा- नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जिला पुलिस और डीवीएफ (डिस्ट्रिक्ट वालंटरी फोर्स) की संयुक्त टीम ने बोइपारीगुडा थाना क्षेत्र के पेटगुड़ा गांव के पास एक घने वन क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर माओवादी कैडर कुंजाम हिडमा को गिरफ्तार किया है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

गुप्त सूचना पर चलाया गया था सर्च ऑपरेशन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अभियान गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया था। जंगल में चलाए गए कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने हिडमा को दबोच लिया। उसके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं।

पूछताछ से मिल सकती है अहम जानकारी
पुलिस हिडमा से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि उससे अन्य माओवादी नेटवर्क, ठिकानों और भविष्य की योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिल सकती हैं।

एसपी ने बताया बड़ी सफलता
जिला पुलिस अधीक्षक ने इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता करार दिया है और डीवीएफ टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह ऑपरेशन क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर बड़ा प्रहार है।

पेटगुड़ा इलाके में माओवादी कैडर की गिरफ्तारी से सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ा इनपुट मिला है। यह कार्रवाई माओवादियों के मनोबल को झटका देने वाली साबित हो सकती है। आने वाले दिनों में और खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here