
रायपुर। बालोद जिले के मरकाटोला घाट में हुए भीषण सड़क हादसे में कई लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री साय ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
घायलों के इलाज के निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हादसे में घायल लोगों के समुचित और बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।















