भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम को 2-1 से हराया

0
180

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम को 2-1 से हराया

एंटवर्प- भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने यूरोपीय दौरे पर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए रोमांचक मुकाबले में बेल्जियम 2-1 से हराया। बेल्जियम में हॉकी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, विलरिजके प्लीन में मंगलवार को खेले गये मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से लालथंतलुंगी ने (35वें) मिनट और गीता यादव ने (50वें) मिनट में गोल किए।

पहला हाफ कड़े मुकाबले के बीच दोनों टीमें गोल करने में विफल रही। 35वें मिनट में लालथंतलुंगी ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदल कर भारत को बढ़त दिलाई। इसके के बाद अंतिम क्वार्टर में बेल्जियम की वैन हेलेमोंट ने (48वें) मिनट में बेल्जियम के लिए मैदानी गोलकर स्कोर से 1-1 से बराबर कर दिया। हालांकि, दो मिनट बाद ही गीता यादव ने भारत के लिए विजयी गोल किया। इसके बाद भारतीय टीम ने रक्षात्मक प्रदर्शन करते हुए मुकाबला जीत लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here