मुख्यमंत्री साय ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई में दी शुभकामनाएं

0
20

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और बच्चों तथा महिलाओं से आत्मीय मुलाकात की।

बच्चों को कराया अन्नप्राशन

मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में आयोजित अन्नप्राशन कार्यक्रम में नन्हे बच्चों को अपने हाथों से अन्नप्राशन कराया। इस अवसर पर शेवांशी चक्रधारी, राध्या यादव, हिमांशी निषाद, कान्हा सेन और अहान बंजारे शामिल रहे।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्वस्थ बच्चों से भी की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने शिविर में उपस्थित स्वस्थ बच्चों से भी मुलाकात की। इनमें रुपेश पटेल, चंचल पटेल, प्रींसू चक्रधारी, हार्दिक बंजारे और लोककाव्या खांडे शामिल रहे।

उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी लेते हुए अभिभावकों को बेहतर देखभाल और संतुलित पोषण के लिए प्रेरित किया।

गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई

कार्यक्रम के दौरान आयोजित गोदभराई कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गर्भवती महिलाओं को उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संतोषी निषाद, पूर्णिमा परेल, ममता पटेल, जयंती बंजारे और रूखमणी पाल शामिल रहीं।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि बच्चों और माताओं को बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here