
रायपुर खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 के लिए चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है। विभाग ने सूची के संबंध में खिलाड़ियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की है।
इच्छुक खिलाड़ी 23 अगस्त 2026 को कार्यालयीन समय तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sportsyw.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित तारीख और समय के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ की ओर से जारी अंतरिम सूची में शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान और मुख्यमंत्री ट्रॉफी वर्ष 2025-26 के लिए चयनित खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।
**खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर सूची का अवलोकन कर आवश्यक होने पर ऑनलाइन दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें।**
















