रायपुर पुलिस का ‘छात्र-छात्राओं से संवाद’ अभियान शुरू, छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

0
10

जे.आर. दानी स्कूल में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और पॉक्सो कानून की दी जानकारी


रायपुर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने ‘छात्र-छात्राओं से संवाद’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। अभियान के पहले चरण में जे.आर. दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को सुरक्षा, साइबर अपराध और कानूनों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

महिला सुरक्षा से लेकर साइबर अपराध तक पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों, पॉक्सो (POCSO) अधिनियम, पिंक पेट्रोल यूनिट की भूमिका और स्कूल आते-जाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही छात्राओं के सवालों के जवाब देकर उन्हें जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने किया संवाद

कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त (सीएडब्ल्यू) रुचि वर्मा, महिला थाना प्रभारी अर्चना धुरंधर, पिंक पेट्रोल यूनिट (मध्य जोन) की टीम और सीएडब्ल्यू प्रकोष्ठ के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

विद्यालय ने की पहल की सराहना

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. हितेश दीवान ने रायपुर पुलिस की इस जनजागरूकता पहल की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ऐसे संवाद कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here