रायपुर में नशीली गोलियों की तस्करी पर कार्रवाई, 444 प्रतिबंधित टैबलेट के साथ दो गिरफ्तार

0
15

डीडी नगर पुलिस और साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई, स्कूटी, आईफोन समेत 2.80 लाख का सामान जब्त

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो युवकों को प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 444 नाइट्रोसन-10 टैबलेट, स्कूटी, आईफोन, मोबाइल फोन और नकदी सहित करीब 2.80 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है।

नशीली टैबलेट बेचने की फिराक में थे आरोपी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डंगनिया स्थित शासकीय स्कूल के सामने पानी टंकी के पास दो युवक स्कूटी पर सवार होकर प्रतिबंधित नशीली गोलियां बेचने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

तलाशी में मिलीं 444 प्रतिबंधित गोलियां

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान चूड़ामणि यादव उर्फ चुन्नू और त्रिलोकी सोनी उर्फ छोटू के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उनके पास से 444 नाइट्रोसन-10 टैबलेट बरामद हुईं। जब पुलिस ने दवाओं के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

स्कूटी, आईफोन और नकदी भी जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,680 रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी, एक आईफोन, एक अन्य मोबाइल फोन और नशीली गोलियां जब्त की हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2.80 लाख रुपये आंकी गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

दोनों आरोपियों के खिलाफ डीडी नगर थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ख) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित नशीली गोलियां कहां से लाई गई थीं और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here