संदिग्ध स्थलों पर पुलिस की कार्रवाई, 13 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

0
11

रायपुर थाना तेलीबांधा पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न संदिग्ध स्थानों की जांच की गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

चेकिंग के दौरान 13 व्यक्तियों को संदिग्ध पाए जाने पर उनके विरुद्ध धारा 170/126, 135 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने सभी अनावेदकों को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं सहायक पुलिस आयुक्त, सिविल लाइंस के न्यायालय में प्रस्तुत किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here