सत्य निकेतन हादसे के बाद प्रशासन सख्त, जर्जर इमारत को गिराने की कार्रवाई शुरू

0
3
Nby

नई दिल्ली सत्य निकेतन हादसे के बाद प्रशासन ने आसपास की जर्जर इमारतों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। हादसे के बगल स्थित जर्जर 13 नंबर इमारत को गिराने की कार्रवाई बुधवार से शुरू की जाएगी। इस इमारत को ध्वस्त करने का नोटिस एमसीडी पहले ही जारी कर चुका है।

इमारत को गिराने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मौके पर दिल्ली फायर सर्विस (DFS), दिल्ली पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट समेत कई विभागों के अधिकारी और टीमें मौजूद रहेंगी।

प्रशासन का फोकस कार्रवाई के दौरान आसपास के इलाके में किसी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकने और सुरक्षित तरीके से जर्जर इमारत को हटाने पर रहेगा।

कैप्शन: सत्य निकेतन हादसे के बाद प्रशासन सख्त, जर्जर इमारत पर बुलडोजर एक्शन शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here