सुपेला पुलिस ने आग में फंसी महिला व युवक को बचाया, तीन जवान होंगे सम्मानित

0
179

सुपेला पुलिस ने आग में फंसी महिला व युवक को बचाया, तीन जवान होंगे सम्मानित

युवा चौपाल यूज़र्स को विशेष लाभ! तो आज ही करें अपना भविष्य सुरक्षित!
युवा चौपाल यूज़र्स को विशेष लाभ!
तो आज ही करें अपना भविष्य सुरक्षित!

भिलाई- भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह लगी आग ने बड़ा हादसा होते-होते टाल दिया, जब तीन बहादुर पुलिस जवानों ने जान जोखिम में डालकर एक महिला और युवक को जलती हुई बिल्डिंग से रेस्क्यू किया। इस साहसिक कार्य के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने तीनों जवानों को सम्मानित कराने की घोषणा की है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

घटना सुबह करीब 10:30 बजे वेंकटेश्वर टॉकीज रोड के पास स्थित केदार भवन में हुई, जहां चाय दुकान, लेदर वर्क्स और फर्नीचर की दुकानों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग बगल की गली तक फैल गई और वहां एक घर में 55 वर्षीय महिला और 30 वर्षीय युवक फंस गए।

अभी तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची थी, ऐसे में सुपेला थाना के प्रधान आरक्षक उपेंद्र सिंह, आरक्षक राजू राणा और गंभीर जाट बिना देर किए घर में दाखिल हुए। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस की इस तेजी और साहस के चलते दो जानें बचा ली गईं।

आग से अनिल बागड़े की चाय दुकान, आदित्य चौहान का मेट्रो लेदर वर्क्स और आशीष दत्त का शुभम फर्नीचर प्रभावित हुए। लेदर वर्क्स का सारा सामान जल गया, जबकि बाकी दुकानों को आंशिक नुकसान हुआ।

विधायक सेन ने कहा कि इन जवानों ने बहादुरी, सूझबूझ और मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने ऐलान किया कि तीनों पुलिसकर्मियों को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास में सम्मानित किया जाएगा।

यह घटना दिखाती है कि आपदा की घड़ी में हमारी पुलिस न सिर्फ कानून की रखवाली करती है, बल्कि जान बचाने के लिए जान की बाजी भी लगाने से पीछे नहीं हटती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here