
दुर्ग स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने भारतीय नौसेना के हाल ही में कमीशन किए गए तीन अत्याधुनिक जहाजों के निर्माण के लिए 5,700 टन विशेष स्टील प्लेट्स उपलब्ध कराई हैं। इन युद्धपोतों में आईएनएस दुनागिरी, आईएनएस अग्रय और आईएनएस संशोधक शामिल हैं।
इन तीनों जहाजों को हाल ही में कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औपचारिक रूप से भारतीय नौसेना में शामिल किया था।
सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पांडा ने बताया कि इन जहाजों के लिए उपयोग की गई विशेष स्टील प्लेट्स का निर्माण बोकारो, भिलाई और राउरकेला इस्पात संयंत्रों में किया गया।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी नई मजबूती प्रदान करती है। विशेष गुणवत्ता वाली इस स्टील की आपूर्ति से स्वदेशी रक्षा निर्माण क्षेत्र को बड़ा समर्थन मिला है।



















