बीजापुर में 2 जवान घायल, गंगालूर जंगल में मुठभेड़ जारी

0
92

बीजापुर । जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो जवान घायल हो गए।

दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर 11 अगस्त को सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था।

आज सुबह जवान जैसे ही जंगल के भीतर पहुंचे, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ में घायल हुए दोनों जवानों को साथियों ने सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भी भारी नुकसान हुआ है और फोर्स मौके पर डटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here