सीईओ ने गुरूर विकासखण्ड के ग्राम भोथली व धनेली का किया औचक निरीक्षण

0
154

बालोद | जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी ने जिले के गुरूर विकास के विभिन्न ग्रामों का औचक निरीक्षण कर मनरेगा एवं राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यों का जायजा लिया। जिला पंचायत सीईओ चंद्रवंशी ने ग्राम धनेली में मनरेगा एवं भोथली में राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यों का अवलोकन किया।

इस दौरान चंद्रवंशी ने बताया कि गुरूर विकासखण्ड के ग्राम भोथली में ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम पंचायत भोथली के 35 ग्रामीण और मनरेगा श्रमिक राजमिस्त्री का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। सीईओ चंद्रवंशी ने राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ग्रामीणों से प्रशिक्षण कार्य की जानकारी भी ली। प्रशिणार्थियों ने बताया कि प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा उन्हें नाप-जोख, ईट चिनाई, फ्लोरिंग, प्लास्टरिंग, लेवलिंग एवं भवन निर्माण की तकनीकी जानकारी दिया जा रहा है। जिससे वह तकनीकी और व्यवाहरिक ज्ञान का समन्वय बनाकर कार्य करेंगे।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

सीईओ चंद्रवंशी ने ग्राम पंचायत धनेली मे मनरेगा कार्य, मिश्रित वृक्षारोपण, तटबंधान कार्य और ग्राम पंचायत भोथली में आवास निमार्ण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधितों को समय-सीमा पर आवास पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला आवास समन्वयक, तकनीकी सहायक, मनरेगा अधिकारी सहित ग्राम सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here