नारी आरोग्य उत्सव के तहत योग दिवस का आयोजन

0
27

कोई महिला छूट न जाए, कोई बेटी पीछे न रह जाए

कोरिया । स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के अंतर्गत आज जिलेभर में नारी आरोग्य उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर/सब-हेल्थ सेंटरों में योग दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य यह संदेश देना रहा कि एक महिला स्वस्थ होगी, तभी परिवार स्वस्थ और सशक्त बनेगा। इसी दिशा में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने का संकल्प भी लिया गया।

योग से जुड़ी गतिविधियां और शपथ

आयोजित योग गतिविधियों ने महिलाओं को स्वस्थ मन और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करने का संदेश दिया। इस दौरान सामुदायिक स्तर पर महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की देखभाल हेतु सामूहिक शपथ भी ली।

स्वास्थ्य सेवाएं और परामर्श

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु टीम) द्वारा बच्चों की स्क्रीनिंग, निःशुल्क उपचार और आवश्यक काउंसलिंग की गई। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों, विशेषकर महिलाओं के लिए फिजियोथेरेपी सेवा और स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here