स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

0
42

महासमुंद । सेवा पखवाड़ा अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान जिले में 2 अक्टूबर 2025 तक लगातार संचालित होगा। इसी क्रम में आज जिले के आदि योगी केन्द्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे पहुंचे तथा उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का निःशुल्क लाभ लिया।

विकासखण्ड बागबाहरा अंतर्गत बुंदेली, बसना अंतर्गत बिलखण्ड, पिथौरा अंतर्गत मुढ़ीपार एवं सरायपाली अंतर्गत खैरमाल आदि योगी केन्द्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में मुख्य रूप से महिलाओं का ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़ एवं कैंसर की जांच, खून की कमी (एनीमिया), टी.बी. एवं सिकल सेल की जांच, साथ ही गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। बच्चों को भी टीकाकरण सेवाएं प्रदान की गईं। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही पोषण संबंधी जागरूकता भी फैलाई जा रही है, ताकि परिवार और समाज को सशक्त बनाया जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here