हाथी का आतंक: महिला को उतारा मौत के घाट, पति ने भागकर बचाई जान

0
86

रायगढ़ । रायगढ़ जिले में एक बार फिर हाथियों का आतंक देखने को मिला। बाकारूमा रेंज के ग्राम रेरुमा खुर्द गांव में हाथी के हमले में 65 वर्षीय महिला फूलमेत बाई की मौत हो गई। महिला अपने पति जगतराम मांझी (68) के साथ खेत के पास झोपड़ी में सो रही थी, तभी रात करीब 3 बजे 12 हाथियों का झुंड वहां पहुंचा और हमला कर दिया।

हमले में महिला को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला, जबकि पति किसी तरह भागकर मांड नदी किनारे पत्थरों के पीछे छिप गया और जान बचा ली। इस दौरान हाथियों ने झोपड़ी को भी पूरी तरह तहस-नहस कर दिया।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विभाग ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से 41 हाथियों का दल अलग-अलग झुंड में इलाके में घूम रहा है, जो फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। ग्रामीणों से जंगल की ओर न जाने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here