प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से नॉमिनी को मिला 2 लाख रूपये की राशि

0
148

गरियाबंद । इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक गरियाबंद शाखा में खाता धारक स्व. श्रीमती रोहिणी बाई पटेल ग्राम अमलीपदर निवासी है। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में अपना बीमा कराया था। श्रीमती पटेल की अकस्मात मृत्यु होने के उपरांत उनके पुत्र नॉमिनी सदानंद पटेल ने उनकी मृतिका माता के नाम से जमा की गई राशि को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का क्लेम 08 सितम्बर 2025 को किया गया। जिस पर संबंधित बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 सितम्बर 2025 को क्लेम की 2 लाख रूपये की राशि नॉमिनी को हस्तांतरित कर दिया गया। जिससे नॉमिनी को अपने अन्य खर्चों के लिए समय से राशि मिल गई। इस पर पटेल ने केन्द्र शासन की इस योजना पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक गरियाबंद शाखा प्रबंधक विवेक सोनी, एग्जीक्यूटिव भूपेंद्र साहू, सौरभ तायडे उपस्थित थे। शाखा प्रबंधक सोनी ने जिले के सभी नागरिकों को अपने नजदीकी डाकघर में जाकर भारत सरकार की इस महत्वपूर्ण बीमा योजना का लाभ लेने की अपील की है। इसमें सालाना मात्र 436 में 2 लाख का जीवन बीमा कवर मिल जाता है।

Hamsafar Cab Services
24×7 CAB SERVICE

Hamsafar Cab Services

Airport Pickup • Railway Station Drop • Local & Outstation Trips

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📱 Book Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here