नवयुवक बाल समाज को धार्मिक झांकी श्रेणी में मिला दूसरा पुरस्कार

0
100

रायपुर । राजधानी में आयोजित झांकी विसर्जन समारोह के दौरान इस वर्ष भी अनूपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स की ओर से पुरस्कार वितरण किया गया। प्रतियोगिता में नवयुवक बाल समाज, बंजारी चौक, गोलबाजार को धार्मिक झांकी श्रेणी में दूसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ।

समारोह में नवयुवक बाल समाज से विनीत वर्मा, प्रशांत गुप्ता, अंशुल वर्मा, वैभव वर्मा, दीपक सोनी, अनिल यादव, निशु, अंकुश वर्मा, अपूर्व वर्मा, शुभम साहू सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

विनीत वर्मा ने कहा कि उनकी समिति हर वर्ष विसर्जन झांकी में धार्मिक थीम प्रस्तुत करती है, ताकि आने वाली पीढ़ी पौराणिक इतिहास और संस्कृति से परिचित हो सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here