रायपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन प्लांट का हिस्सा गिरा, 6 लोगों की मौत…

0
112

रायपुर । राजधानी रायपुर से दर्दनाक हादसे की खबर है। सिलतरा चौकी क्षेत्र स्थित हीरा इस्पात और पावर प्लांट में शुक्रवार दोपहर निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन प्लांट का एक हिस्सा गिरने से कई मजदूर दब गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में 6 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि 6 से 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में प्रबंधन से जुड़े कुछ लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे टी जी बिल्डिंग में पैलेट बॉक्स पर काम चल रहा था। अचानक पैलेट बॉक्स गिर पड़ा, जिसकी चपेट में काम कर रहे मजदूर आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल हादसे के संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here