प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 68 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

0
147

अम्बिकापुर । अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 68 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। जिसमें तहसील बतौली के कपाटबहरी निवासी चिरको बाई की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस मनोज कुमार, तहसील बतौली के विसुनपुर निवासी फुलबाई गिरी की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस बसंत गिरी, तहसील बतौली के घोघरा निवासी अमल सिंह की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस लक्ष्मण सिंह, तहसील सीतापुर के रजौटी निवासी हरिश कुमार की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से होने पर उनके वारिस मंजू भगत, तहसील उदयपुर के रिखी निवासी जूबरी बाई की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस जीवधन दास, तहसील उदयपुर के डोई निवासी कान्हा की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस मोहित, तहसील उदयपुर के सितकालो निवासी सूरज राम की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस गोपाल राम, तहसील लखनपुर के लैगा निवासी सीताराम की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस हुलेश्वरी, तहसील लखनपुर के गुमगराकला निवासी नान केन्दी की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस मुन्शी राम पैकरा, तहसील लखनपुर के खुटिया निवासी जगन राम की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस लेदी बाई, तहसील लखनपुर के निम्हा निवासी झूली पोर्ते की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस बालसाय पोर्ते, तहसील लखनपुर के ईरगंवा निवासी खुशबू की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस जगजीवन कोर्राम, तहसील लखनपुर के अमदला निवासी कमला की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस सुखनन्दन, तहसील लखनपुर कुन्नी के प्रतापपुर निवासी हीरालाल की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस अगनी, तहसील लखनपुर कुन्नी के तुरगा निवासी मनी राम एक्का की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस प्यारो बाई, तहसील लखनपुर कुन्नी के चोडेया निवासी चंदन मझवार की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस रंगमोती एवं तहसील मैनपाट के करम्हा निवासी कोन्दा की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस मंगल साय को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।

Hamsafar Cab Services
24×7 CAB SERVICE

Hamsafar Cab Services

Airport Pickup • Railway Station Drop • Local & Outstation Trips

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📱 Book Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here