उचित मूल्य की दुकान आबंटन, 9 तक आवेदन

0
83

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत् प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ओरछा द्वारा विकासखण्ड ओरछा अंतर्गत सर्व संबंधित् ग्रामवासियों को सूचित किया गया है, कि ग्राम पंचायत कोहकामेटा और ग्राम पंचायत धुरबेड़ा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का आबंटन किया जाना है। अतः विकासखण्ड ओरछा अंतर्गत उपरोक्त ग्राम के समस्त स्व० सहायता समूह, ग्राम पंचायत से सहकारी समितियां आदि को सूचित किया जाता है कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान प्राप्त करने हेतु इच्छूक संस्था, समूह निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ-साथ संलग्नक के रूप में संस्था समूह के प्रस्ताव के छायाप्रति, वर्तमान माह से विगत एक वर्ष बैंक खाते का स्टेटमेंट छायाप्रति, संस्था समूह के प्रस्ताव के छायाप्रति, संस्था के अध्यक्ष या प्रबंधक एवं सचिव के आधार की छायाप्रति, संस्था समूह के उपविधि की छायाप्रति के साथ 09 अक्टूबर 2025 को शाम के 05 बजे तक आवेदन पत्र कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ओरछा में प्रस्तुत कर सकते हैं। समयावधि के पश्चात् प्रस्तुत आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Hamsafar Cab Services
24×7 CAB SERVICE

Hamsafar Cab Services

Airport Pickup • Railway Station Drop • Local & Outstation Trips

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📱 Book Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here