डॉ. ललित कुमार दुबे को काशी हिंदी विद्यापीठ से ‘विद्या- वाचस्पति’ की मानद उपाधि

0
113

दुर्ग । छत्तीसगढ़ के कलाकार एवं समाजसेवी डॉ. ललित कुमार दुबे को उनकी हिन्दी सेवा, साहित्य, कला और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए काशी हिंदी विद्यापीठ, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) द्वारा प्रतिष्ठित “विद्या-वाचस्पति” (PhD समकक्ष) मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान उन्हें 29 सितंबर 2025 को प्रदान किया गया। विद्यापीठ ने बताया कि डॉ. दुबे को यह उपाधि उनकी दीर्घकालिक हिंदी सेवा, सरस्वत साधना, कला के क्षेत्र में उपलब्धियों और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ख्याति के आधार पर दी गई है।

भिलाई निवासी डॉ. ललित कुमार दुबे एक जाने-माने कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने कला और साहित्य के माध्यम से समाज में जागरूकता और संस्कृति के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस उपलब्धि पर क्षेत्र के साहित्यकारों, कलाकारों और सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें बधाई देते हुए गर्व व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here