स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

0
81

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा जिला अस्पताल में टीबी के मरीजों की स्क्रीनिंग एवं उपचार किया गया। 26 मरीजों को पोषण आहार का वितरण किया गया एवं 26 नागरिकों को निक्षय मित्र बनाया गया। शासकीय आईटीआई प्रशिक्षण केन्द्र में टीबी एवं एचआईव्ही के संबंध में जागरूकता के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रयास आवासीय विद्यालय में बच्चों का सिकल सेल एनिमिया तथा टीबी जांच की गई। राष्ट्रीय हेपेटाईटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नवजात शिशु, स्वास्थ्य कर्मीे, उच्च जोखिम वाले वर्ग का टीकाकरण, जांच एवं शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नीरज पब्लिक स्कूल के कुल 53 वाहन चालकों एवं परिचालकों का हेपेटाईटिस बी एवं सी जांच तथा टीकाकरण किया गया।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सेवाओं तक पहुंच-आपदाओं और आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य है कि थीम पर जिला चिकित्सालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच,आत्म देखभाल एवं संवाद की महत्ता के संबंध में जानकारी दी गई। आवश्यकता पडऩे पर मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से नि:शुल्क परामर्श प्राप्त करने टेलीमानस सेवा के बारे में बताया गया। इस अवसर पर भाषण, पोस्टर, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों एवं संप्रेक्षण गृह के बच्चे शामिल हुए।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here