कोयला खदान में फंसे चोर: 24 घंटे बाद हुए गिरफ्तार…

0
116

सूरजपुर । जिले से अनोखा चोरी का मामला सामने आया है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के बलरामपुर स्थित अंडरग्राउंड कोल माइंस में चोरी करने घुसे चोर खुद ही सुरंग में फंस गए। बाहर से सुरक्षा कर्मियों ने रास्ता बंद कर दिया, जिससे चोर करीब 24 घंटे तक अंदर फंसे रहे। बाद में उन्हें पकड़ा गया।

अंदर फंसे 6 चोर, भागने की असफल कोशिश

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

मिली जानकारी के अनुसार, SECL के बिश्रामपुर क्षेत्र की अंडरग्राउंड माइंस में चोरी की नीयत से 6 चोर अंदर घुसे थे। सूचना मिलते ही सुरक्षा अधिकारी और त्रिपुरा राइफल के जवानों ने मौके पर पहुंचकर माइंस के प्रवेश द्वार को जाली लगाकर बंद कर दिया। अंदर फंसे चोरों ने कई बार जाली के नीचे से निकलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

सुरक्षा अधिकारी पर हमला, बाल-बाल बचे

करीब 24 घंटे बाद सुरक्षा टीम और जवान जब अंदर पहुँचे तो चोर अंधेरे में भागने लगे। इस दौरान एक चोर ने सुरक्षा अधिकारी पर कुल्हाड़ी से हमला किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। आखिरकार जवानों ने सभी को घेरकर बाहर लाया और पुलिस के हवाले कर दिया।

चोरी का सामान बरामद

पकड़े गए चोरों के पास से कटिंग केबल, औज़ार और हथियार बरामद किए गए हैं। बरामद सामान की क़ीमत लाखों में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बाहर लाने के बाद एक चोर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे जवानों ने तुरंत पकड़ लिया।

पहली बार सामने आया ऐसा मामला

अंडरग्राउंड कोल माइंस में चोरों का इस तरह फंस जाना अपने आप में पहली घटना बताई जा रही है। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि अब माइंस क्षेत्र में रात के समय गश्त और निगरानी और बढ़ाई जाएगी, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here