पुलिस की दबंगई: पहले युवक को घायल किया, फिर उसी के खिलाफ दर्ज की FIR

0
164

बलौदाबाजार । बलौदाबाजार में पुलिस की कथित दबंगई का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शराब दुकान के बाहर खड़े एक युवक को पुलिस ने इतनी जोर से लात मारी कि उसके थैले में रखी शराब की शीशी टूटकर कमर के निचले हिस्से में धंस गई। युवक गंभीर रूप से घायल है और जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार घायल युवक एक शासकीय स्कूल में पियून के पद पर कार्यरत है। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, इलाज कराने की बजाय पुलिस ने उसी युवक के खिलाफ 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

पुलिस का पक्ष

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि फिलहाल इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर 24 घंटे के भीतर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here