सैनिक स्कूल अंबिकापुर में प्रवेश आवेदन 30 तक

0
124

गरियाबंद । शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित की जाएगी। सैनिक स्कूल अंबिकापुर की प्राचार्या श्रीमती रीना सोबती द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी 10 अक्टूबर 2025 से 30 अक्टूबर 2025 तक शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग/रक्षा कर्मी/पूर्व सैनिक वर्ग के लिए 850 रूपये तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 700 रूपये निर्धारित किया गया है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 तथा आवेदन में संशोधन की तिथि 2 से 4 नवम्बर 2025 तक रखी गई है। परीक्षा ऑफलाइन होगी, जिसमें प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय होंगे। कक्षा 6वीं हेतु परीक्षा अवधि 150 मिनट एवं कक्षा 9वीं हेतु 180 मिनट निर्धारित की गई है। परीक्षा का आयोजन जनवरी 2026 में किया जाएगा। परिणाम परीक्षा के 4 से 6 सप्ताह के भीतर घोषित किए जाएंगे। विस्तृत जानकारी, परीक्षा पैटर्न, पात्रता, सिलेबस एवं परीक्षा केंद्रों से संबंधित विवरण छज्। की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। प्राचार्या श्रीमती रीना सोबती ने जिले के अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे प्रवेश संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए नियमित रूप से वेबसाइट पर देखते रहें एवं आवेदन समय पर पूर्ण करें।

 

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here