सांसद खेल महोत्सव में कलेक्टर, सीईओ ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

0
81

गरियाबंद । मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम भाठीगढ़ के उन्मुक्त खेल मैदान में आज सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें आसपास क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कलेक्टर बी.एस. उइके, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चन्द्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने विभिन्न खेल विधाओं का निरीक्षण करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर उइके ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो व्यक्ति में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का माध्यम हैं। ऐसे आयोजन से युवाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है। कार्यक्रम के दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, दौड़, लंबी कूद और भाला फेंक जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कलेक्टर ने कहा कि सभी खिलाड़ी निष्पक्ष खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लें और अपने प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेल मैदान, भोजन, चिकित्सा सुविधा और व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे, ताकि प्रतिभागियों को अनुकूल वातावरण मिल सके। कलेक्टर ने विजेता खिलाड़ियों को आगामी विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि जिले की नई खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर जनपद पंचायत के अधिकारी, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि, खेल अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here