वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गुरुकुल पब्लिक स्कूल और स्वामी आत्मानंद विद्यालय पोड़ी रहे विजयी

0
124

कवर्धा । गुरुकुल पब्लिक स्कूल, कवर्धा में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के 8 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एफ. आर. वर्मा (जिला शिक्षा अधिकारी, कवर्धा) और विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी राजा टाटिया तथा भूपेंद्र सिंह (शहर मंडल उपाध्यक्ष, कवर्धा) उपस्थित थे। उनके साथ संस्था के पदाधिकारीगण और प्रभारी प्राचार्य भी मंचासीन रहे।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्प व मालार्पण कर पूजन-वंदन के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में पहला मैच गुरुकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा और स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय बोड़ला के बीच हुआ, जिसमें गुरुकुल पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दूसरा मैच हॉली किंगडम कवर्धा और स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय पोड़ी के बीच खेला गया, जिसमें स्वामी आत्मानंद विद्यालय पोड़ी विजेता बना।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला 17 अक्टूबर को खेला जाएगा, जिसके बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

संस्था के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल विद्यार्थियों में खेल भावना को बढ़ाती हैं, बल्कि टीमवर्क और अनुशासन की सीख भी देती हैं। गुरुकुल परिवार ने जिले के सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों और टीमों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here