पाली (काली मंदिर चौक) से समाचार 🪔 पाली के काली मंदिर चौक में शिव शिष्या शिव गुरु चर्चा महिला समिति एवं माँ काली मंदिर गणेशोत्सव समिति मादन रोड पाली के तत्वाधान में प्रथम वर्ष माता लक्ष्मी जी की मूर्ति का धनतेरस के दिन विधिवत स्थापना की गई।
इस अवसर पर भक्तों ने माँ लक्ष्मी जी की आराधना करते हुए नगर में भव्य नगर भ्रमण निकाला, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सुंदर जसगीत प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे माहौल को भक्ति और उत्साह से भर दिया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आनंद का वातावरण छाया रहा। यह दीपोत्सव 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2025 तक बड़े ही श्रद्धा और उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया।

🌸 जय माँ लक्ष्मी! जय माँ काली! 🌸


























