रायपुर में एक और लाश मिली

0
93

रायपुर । राजधानी रायपुर में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मिट्टी से लथपथ शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मृत युवक की शिनाख्त करने में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के उरला के बंजारी नगर वार्ड नंबर 9 के पास अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक का शव खाली प्लॉट पर कीचड़ और मिट्टी से लथपथ अवस्था में मिला है। युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

वहीं शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी शिनाख्त करने में जुट गई है। पुलिस की टीम हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here