‘थामा’ हर रोज बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही

0
76

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ थिएटर्स में छा गई है. दिवाली पर रिलीज हुई ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म दर्शकों को हंसी के साथ डर का डबल डोज दे रही है. ऐसे में ‘थामा’ बॉक्स ऑफिस पर हर रोज धांसू कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 6 दिनों की कमाई के साथ 2025 की दो फिल्मों का मात दे दी है. इसके साथ ही ‘थामा’ ने अपना बजट भी वसूल कर लिया है.

इसी के साथ फिल्म ने 2025 में रिलीज हुई ‘कुबेरा’ और ‘विदामूयार्ची’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.’विदामूयार्ची’ इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 135.65 करोड़ रुपए कमाए थे.वहीं धनुष स्टारर फिल्म ‘कुबेरा’ भी 2025 में ही थिएटर्स में आई थी और इसने वर्ल्डवाइड 138.1 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था.कोइमोई की रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ का बजट 140 करोड़ रुपए है.फिल्म 139.10 करोड़ रुपए के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ अपना बजट वसूल करने से कुछ लाख ही पीछे है.

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

लेकिन फिल्म के सातवें दिन के अब तक के भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को जोड़ दिया जाए तो ये बजट निकाल चुकी है.’थामा’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक (शाम 5 बजे तक ) 1.47 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.ऐसे में ‘थामा’ ने अब तक कुल 140.57 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है.भले ही फिल्म ने बजट निकाल लिया हो, लेकिन हिट होने के लिए ‘थामा’ को अभी इंतजार करना होगा.बॉक्स ऑफिस फॉर्मूले के हिसाब से फिल्म को हिट होने के लिए बजट से दोगुना कमाना होगा.ऐसे में ‘थामा’ भी 280 करोड़ रुपए कमाने के बाद ही हिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो पाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here