कहीं यह रंग में भंग का प्रयास तो नहीं…

0
28

छत्तीसगढ़ में सरकार को कोई बड़ा आयोजन हो तो सरकार को ही सावधान रहने की जरूरत होती है क्योंकि जितना बड़ा आयोजन होता है, उसमें रंग में भंग होने की भी बड़ी आशंका होती है। छत्तीसगढ़ में सरकार छत्तीसगढ़ राज्य का रजत वर्ष मना रही है,इसके लिए जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस बार का राज्योत्सव भी इस वजह से खास है, उसे ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी को आमंत्रित किया गया है, कई तरह के विशेष आयोजन किए जा रहे है, राज्य सरकार पीएम मोदी के सामने राज्य की बेहतर छबि पेश करना चाहती है, वह बताना चाहती है कि राज्य मे सबकुछ बढिया चल रहा है।ऐसे में कई संगठन व विपक्षी दल कांग्रेस मौका मिलेगा तो सरकार की छबि खराब जरूर करना चाहेंगे और ऐसा मौका उनको राज्योत्सव से पहले किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में तोड़ फोड़ करने पर मिल भी गया।

इससे कई संगठन तो खुद को छत्तीसगढ़ के प्रति ज्यादा संवेदनशील बताते है,उनको सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का मौका मिला।रविवार सुबह तेलीबांधी वीआईपी चौहारे पर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को किसी ने या कुछ लोगों ने जहां वह स्थापित थी, वहां से उखाड़कर फेंक दिया।सोशल मीडिया में इसकी तस्वीरे वायरल होने पर छत्तीसगढ़ के नेताओं,कई संगठनों के लोगों नाराजगी जताई और इसके लिए साय सरकार की कड़ी आलोचना भी की। किसी संगठन ने धरना भी दिया। कई संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने शांति बनाए रखने कई लोगों पर कार्रवाई भी की। बाद में प्रदर्शनकारियों को छोड़ दिया गया।कई संगठनों ने सरकार को चेतावनी दी है कि इस मामले में तीन दिन में कार्रवाई नहीं की गई तो रायपुर बंद किया जाएगा।

छत्तीसगढ महतारी की प्रतिमा से जुड़ा होने के कारण यह मामला संवेदनशील था, कई नेताओं ने इसके लिए सरकार को दोषी ठहराया कि सरकार छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति संवेदनशील नहीं है। मामला संवेदनशील हो और भूपेश बघेल कुछ न कहे ऐसा हो नहीं सकता। इस मामले में भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा सरकार ने यदि जन आक्रोश को अनदेखा किया तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे।छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का तोड़ा जाना छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान है।वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि मूर्ति तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए और तत्काल छत्तीसगढ़ महतारी की नई प्रतिमा लगाई जानी चाहिए।

यह बड़ा संवेदनशील मामला होने के कारण सीएम साय ने इसे गंभीरता से लिया है और घटना की निंदा करते हुए कहा है कि जिसने भी घटना को अंजाम दिया है,उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।घटना में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा है कि घटना चिंता का विषय है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। की जांच कर पुलिस को राम मंदिर तिराहे के पास आटो पार्क करने वालों ने बताया है कि छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति के पास एक विक्षिप्त टहलता रहता है।आटो चालकों ने आशंका व्यक्त की है कि उसी ने मूर्ति को खंडित किया होगा। घटना के बाद से विक्षिप्त नहीं दिख रहा है इसलिए माना जा रहा है कि मूर्ति को खंडित उसी ने किया है। मूर्ति तोड़े जाने का कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है क्योंकि कैंमरे की जद से मूर्ति बाहर है।

ज्ञात हो कि २०२२ में छत्तीगढ़ महतारी की यह प्रतिमा यहां लगाई गई थी। एक तरह से यह राज्य में छत्तीसगढ़ महतारी की मुख्य प्रतिमा थी।इसका अनावरण तब सीएम भूपेश बघेल ने किया था।इस मौके पर यह घोषणा की गई थी कि पूरे राज्य में छत्तीसगढ़ महतारी की ३३ प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। हर साल एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा की जा रही है।छत्तीसगढ़ महतारी को राज्य की संस्कृति देवी के रूप में मान्यता दी जाती है। छत्तीसगढ़ की राजनीति में खांटी छत्तीसगढि़या नेता उसे ही माना जाता है जो छत्तीसगढ़ महतारी का दिल से सम्मान करता है और छत्त्तीसगढ़ी संस्कृति को बढावा देने सबसे आगे रहने का प्रयास करता है। यही वजह है इस घटना पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है और खुद को छत्तीसगढ़ महतारी का असली सपूत बताने का प्रयास किया है।

मामला संवदेनशील है इसलिए साय सरकार इस मामले को गंभीरता से लिया है।जब दूसरे छत्तीसगढ़ महतारी का सम्मान के लिए खुलकर सामने आए हैं तो साय सरकार ने २४ घंटे के अंदर तेलीबांधा के तिराहे में जहां से मूर्ति को उखाड दिया गया है, वहां फिर से छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित कर और इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर साबित कर दिया जाए कि सीएम साय व सरकार भी छत्तीसगढ़ महतारी का पूरा सम्मान करती है, सीएम साय भी खांटी छत्तीसगढ़िया हैं, वह छत्तीसगढ़ के अन्य नेताओं की तरह छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here