नकाबपोशों ने जनपद पंचायत दफ्तर पर बरसाई गोलियां, मचा हड़कंप…

0
162

बिलासपुर । जिले के मस्तूरी में जनपद पंचायत दफ्तर पर मंगलवार को शाम 6 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने कांग्रेसी उपाध्यक्ष नितेश सिंह के चैम्बर में अंधाधुंध फायरिंग की है। हमलावरों ने 12-13 राउंड फायर किए और भाग निकले। उपाध्यक्ष नितेश सुरक्षित हैं लेकिन गोलियों से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस गोलीकांड से पूरे बिलासपुर में सनसनी छाई हुई है। गोलीबारी की वारदात के तरीके से सुपारी का मामला होने की आशंका है। आईजी-एसपी मौके पर हैं, वजह और हमलावरों का सुराग नहीं मिला है।

पुलिस ने बताया कि शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच तीन बाइक सवार आए और उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इससे आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। अचानक हुई इस गोलीबारी से कर्मचारी अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। गोलीबारी में किरारी निवासी राजू सिंह और चंद्रकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद अपोलो अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वारदात के समय नितेश सिंह अपने कक्ष में थे।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

पुलिस के अनुसार मामला सुपारी किलिंग या रंजिश से जुड़ा हो सकता है। इस दिशा में जांच जारी है। घटना के बाद मस्तूरी क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों हैं। काफ़ी फ़ोर्स तैनात की गई है जो लगातार गश्त कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here