नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी दूसरे राज्य से गिरफ्तार

0
89

मुंगेली । जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आशीष वर्मा (22 वर्ष) है, जो नवागांव (चीनू), थाना सिटी कोतवाली इलाके का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67(B), बीएनएस की धाराएं 79, 64(च)(झ)(ड) और पॉक्सो एक्ट की धाराएं 4 एवं 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

दरअसल, 25 सितंबर 2025 को पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी की अश्लील तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम आईडी से वायरल की हैं। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल जांच के आदेश दिए।

महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया और जिला अस्पताल मुंगेली में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। बयान और रिपोर्ट में सामने आया कि आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं।

तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की मदद से आरोपी का लोकेशन पुणे (महाराष्ट्र) में पाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे वहाँ से गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर 28 अक्टूबर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here