ग्राफ्टेड बैगन तकनीक से आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है अड़जाल का किसान संतोष

0
47

बालोद । उद्यानिकी विभाग की ग्राफ्टेड बैगन तकनीक से डौण्डी विकासखण्ड के वनांचल के ग्राम अड़जाल का किसान संतोष कुमार आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है। किसान संतोष उद्यानिकी विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन में ग्राफ्टेड बैगन की खेती कर 01 एकड़ की खेती से 05 लाख तक की आय अर्जित कर रहा है। किसान

संतोष कुमार पहले अपनी एक एकड़ भूमि पर पारंपरिक खरीफ धान की खेती करते थे। उन्हें पर्याप्त लाभ नहीं मिल पाता था और खेत भी अक्सर पड़त रहती थी। उन्होंने बताया कि जब उन्हें उद्यानिकी विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी मिली। जिसके अंतर्गत अनुदान पर हाईब्रिड पौधे और बीज उपलब्ध कराए जाते हैं। किसान संतोष ने धान के स्थान पर अपने एक एकड़ खेत में ग्राफ्टेड बैगन की खेती अपनाई, जिसमें उन्होंने कुल 30 हजार पौधे रोपे। उत्पादन शुरू होने पर न केवल उनके घर में सब्जियां आसानी से उपलब्ध होने से उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया। उन्होंने बताया कि अब तक उन्हें लगभग 250 क्विंटल बैगन का उत्पादन कर चुके है। उन्होंने बताया कि वर्तमान बाजार मूल्य 20 से 25 प्रति किग्रा. की दर से उन्हें अपनी 01 एकड़ की ग्राफ्टेड बैगन की खेती से लगभग 05 लाख तक की आय प्राप्त हो चुकी है। किसान संतोष ने बताया कि उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से लाभान्वित होकर अब वह अधिक आय अर्जित कर रहे हैं।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here