जंगल में लावारिस हालत में मिला नवजात

0
108

जगदलपुर । जिले में एक बार फिर समाज को झकझोर देने वाली घटना प्रकाश में आई है। इस घटना ने मां की ममता और मां की छवि को धूमिल किया है। कलयुगी मां अपने नवजात बच्चे को जंगल में फेंक दिया था। लेकिन ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय’ को चरितार्थ करती इस घटना में नवजात सुरक्षित है और उसका मेडिकल कॉलेज अस्पताल डिमरापाल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम पाथरी (पार्वतीपुर) से जुड़ी यह घटना एक दिसंबर की है। एक निर्दयी मां ने नवजात लड़के को जंगल में फेक दिया था। सुबह जब गांव का एक लड़का जंगल में लकड़ी बीनने गया था तो उसकी नजर झाड़ियों में रोते बच्चे पर पड़ी। उसने तुरंत गांव लौटकर घटना की जानकारी स्वजन को दी और स्वजन भी कुछ गांव वालों के साथ जंगल में पहुंच गए।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here