बीच सड़क आतिशबाजी और बर्थडे सेलिब्रेशन, 5 युवक गिरफ्तार

0
121

रायपुर । गुढ़ियारी के महतारी चौक के पास देर रात सड़क पर आतिशबाजी कर और बीच सड़क पर केक काटकर जन्मदिन मनाने वाले पाँच युवकों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना मंगलवार रात 12 बजे की है, जब आरोपियों ने सार्वजनिक मार्ग पर वाहन रोककर यातायात बाधित किया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देश पर गुढ़ियारी थाना टीम मौके पर पहुंची और पाँचों युवकों के खिलाफ BNS की धारा 126(2), 3(5) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 122/177 के तहत मामला दर्ज किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर SDM कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस ने आरोपियों द्वारा उपयोग की गई मारुति कार (सीजी 04 पीवी 8880) को जप्त कर BNSS की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है।

इससे पहले भी रायपुर में सड़कों पर आतिशबाजी कर बर्थडे मनाने की शिकायतें सामने आई थीं, जिन पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजा था। कल रात हुई घटना के बाद पुलिस ने साफ किया है कि ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी:

  • राकेश उर्फ मोनू डोगरे (30), अम्बेडकर चौक, गुडियारी

  • संजय यादव (23), मुर्रा भट्ठी, गुडियारी

  • करन सिंह उर्फ बंटी मेरावी (20), मुर्रा भट्ठी, गुडियारी

  • प्रमोद टंडन (25), बड़ा अशोक नगर, गुडियारी

  • सौरभ सिंह उर्फ गोलू (25), सीतानगर गोगांव, गुडियारी

पुलिस की अपील:

सार्वजनिक सड़कों पर आतिशबाजी, स्टंटबाजी या केक काटकर जन्मदिन मनाना कानूनन अपराध है। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों को परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बढ़ती है। पुलिस ने युवाओं से ऐसे कृत्यों से दूर रहने और कानून का पालन करने की अपील की है।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here