दुर्ग में फर्जी BSF जवान गिरफ्तार, कार पर लिखवाया था ‘पुलिस’

0
110

दुर्ग । दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो खुद को BSF का जवान बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था। आरोपी अपनी कार पर ‘पुलिस’ लिखवाकर रौब झाड़ता था और फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल कर रहा था।

मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। 20 दिसंबर को ग्रीन चौक के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ‘पुलिस’ लिखा हुआ एक कार रोकी गई। कार चालक ने खुद को BSF का जवान बताया, लेकिन जब पुलिस ने उससे पहचान पत्र मांगा तो वह घबरा गया।

संदेह होने पर पुलिस ने जांच की, जिसमें सामने आया कि आरोपी का पहचान पत्र फर्जी है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह इसी फर्जी ID के सहारे लोगों को भ्रमित करता था।

आरोपी की पहचान सिमरनजीत के रूप में हुई है, जो पंजाब का रहने वाला है और दुर्ग में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

आरोपी के कब्जे से ‘पुलिस’ लिखा हुआ कार, फर्जी BSF पहचान पत्र और अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here