मड़ई मेला में चाकूबाजी: कांग्रेस पार्षद समेत 2 की हालत गंभीर..

0
119

बालोद । बालोद जिले के डौंडीलौहारा में आयोजित मड़ई मेला के दौरान सोमवार को चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। दल्लीराजहरा से मेला देखने पहुंचे कांग्रेस पार्षद समेत दो लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। दोनों घायलों को गले, पेट और सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार दल्लीराजहरा से छह युवक मड़ई मेला देखने डौंडीलौहारा पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर युवकों का दूसरे गुट से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने भरे मेले में चाकू से हमला कर दिया।

हमले में दल्लीराजहरा वार्ड क्रमांक 16 के कांग्रेस पार्षद पावेंद्र कोडप्पा और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

चाकूबाजी की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here