17,808 नशीली टेबलेट के साथ मेडिकल सप्लाय सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

0
102

रायपुर । रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की सप्लाय में शामिल एक संगठित सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार मेडिकल स्टोर संचालकों और एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एम.आर.) सहित कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17,808 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट (अल्प्राजोलम व स्पासमो) जब्त की है।

यह अवैध कारोबार थाना पुरानी बस्ती, टिकरापारा, खमतराई और धरसींवा क्षेत्र के मेडिकल स्टोर्स से संचालित किया जा रहा था। सभी संबंधित मेडिकल स्टोर्स को सील करने और उनके लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, नशीली टेबलेट की तस्करी अन्य राज्यों से कोरियर और बस परिवहन के माध्यम से की जा रही थी। इस मामले में कोरियर कंपनियों और बस संचालकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

करोड़ों की जब्ती

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक टाटा सफारी वाहन (CG 04 Q 0513) और 05 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 10/26, धारा 21(सी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ऐसे हुआ खुलासा

5 जनवरी को एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट को सूचना मिली कि कुशालपुर स्थित रत्ना मेडिकल स्टोर में बिना वैध दस्तावेज के नशीली टेबलेट बेची जा रही है। पुलिस ने टेस्ट पर्चेज कराया और पुष्टि होते ही रेड कर स्टोर संचालक कान्हा कृष्ण कश्यप उर्फ सूरज को पकड़ा।

पूछताछ में उसने टेबलेट की सप्लाय आनंद शर्मा (एम.आर.) से लेना बताया। इसके बाद पुलिस ने आनंद शर्मा के ठिकाने पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में नशीली टेबलेट बरामद की। आनंद शर्मा ने स्वीकार किया कि वह यह दवाएं जबलपुर से कोरियर और बस ट्रांसपोर्ट के जरिए रायपुर मंगाता था और शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स को सप्लाय करता था।

इसके आधार पर पुलिस ने एक साथ तीन अलग-अलग टीमों के जरिए अन्य मेडिकल स्टोर्स पर छापा मारा, जहां अवैध रूप से नशीली टेबलेट की बिक्री करते हुए संचालकों को रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रकरण में एक अंतर्राज्यीय आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

शामिल मेडिकल स्टोर्स

रत्ना मेडिकल स्टोर, कुशालपुर, पुरानी बस्ती, रायपुर

काव्या मेडिकोज, टिकरापारा, रायपुर

प्यारी लक्ष्मी मेडिकल स्टोर, भनपुरी, खमतराई, रायपुर

भरोसा मेडिकल स्टोर, सांकरा, धरसींवा, रायपुर

गिरफ्तार आरोपी

कान्हा कृष्ण कश्यप उर्फ सूरज (31), पुरानी बस्ती, रायपुर

आनंद शर्मा (45), न्यू चंगोराभाठा, रायपुर

धीमन मजूमदार (31), टिकरापारा, रायपुर

राहुल वर्मा (26), खमतराई, रायपुर

मोह. अकबर (29), धरसींवा, रायपुर

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन निश्चय के तहत नशे के खिलाफ कार्रवाई आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगी और सप्लाय चेन से जुड़े हर व्यक्ति को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here