नववर्ष की प्रथम अमावस्या पर विश्वशांति के लिए दादागुरुदेव का महापूजन

0
96

रायपुर । आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर द्वारा प्रतिष्ठित सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में विश्वशांति के लिए दादागुरुदेव की बड़ी पूजा कर प्रार्थना की गई। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट , भैरव सोसायटी के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि विश्वभर में युद्ध हिंसा व परमाणु हथियारों का शोर है, आज प्रातः अमावस्या के अवसर पर दादाबाड़ी परिसर में एकत्र होकर सैकड़ों श्रावक श्राविकाओं ने दादागुरुदेव महापूजन में भाग लिया व विश्वशांति, अहिंसा दया करुणा हेतु जाप किया।

कोचर ने आगे कहा कि जैन धर्म के सभी तीर्थंकरों ने अहिंसा परमो धर्म , करुणा , सभी जीवों के प्रति दया भाव से जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त किया है । भगवान महावीर स्वामी ने जियो और जीने दो का संदेश विश्व को दिया जोकि वर्तमान में भी विश्वशांति के लिए प्रासंगिक है । विश्वपटल पर युद्ध , मानव का मानव के प्रति हिंसा के मद्देनजर अहिंसा करुणा दया व जियो और जीने दो के भावों के साथ दादागुरुदेव कि बड़ी पूजा में प्रार्थना की गई।

अमावस्या पर दादागुरुदेव की पूजा में सर्वप्रथम चारों दादागुरुदेव की वेदी प्रतिमाओं के सम्मुख अष्ट प्रकारी पूजा का विधान हुआ । अध्यक्ष सन्तोष बैद , वर्धमान चोपड़ा , दीप्ती बैद , निर्मल पारख , शैला बरड़िया , मंजू कोठारी द्वारा बड़ी पूजा का विधान किया गया । ट्रस्टी नीलेश गोलछा व डॉ योगेश बंगानी ने बताया कि कुशल नाम है कितना प्यारा , जन जन की आंखों का तारा , जब कोई नही आता मेरे दादा आते हैं , मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते हैं भजनों से वातावरण गुरुभक्ति में सराबोर हो गया । महापूजन पश्चात गुरुप्रसादी वर्तिका वर्द्धमान वैभव चोपड़ा परिवार द्वारा रखी गई ।

सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी में अमावस्या को दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के लाभार्थी दिनेश शशि चोपड़ा , विमल चंद प्रियांशु बुरड़ , निर्मल पंकज मूणत, दादा के दीवाने ग्रुप, अशोक अरुणा कोठारी, मोहनलाल मनीष पगारिया , मनोहरलाल पुगलिया , दिनेश जैन , मंजू महेन्द्र कोठारी , जयचंद रमेश , मोहन चंद बच्छावत , दिनेश कुमार जैन , बसंत जितेन्द्र नाहर , नीलमचंद डॉ अंशुल बरड़िया , वर्तिका वर्धमान वैभव चोपड़ा , गुमान चंद कांतिलाल झाबक , संतोष सरला बैद परिवार हैं ।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here