धान खरीदी की तिथि 28 फरवरी तक बढ़ाई जाए – मनीष सिंहबिलासपुर जिला

0
5281

धान खरीदी की तिथि 28 फरवरी तक बढ़ाई जाए – मनीष सिंहबिलासपुर जिल


प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस मनीष सिंह ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तिथि को एक माह आगे बढ़ाने की मांग राज्य सरकार से की है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले में बड़ी संख्या में किसान अब तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

मनीष सिंह ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत शासन द्वारा बिलासपुर जिले में 12 लाख 45 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके विरुद्ध 24 जनवरी 2026 तक केवल 8 लाख 77 हजार 761 मीट्रिक टन धान की ही खरीदी हो सकी है। इस प्रकार जिले में अभी लगभग 4 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी शेष है।

उन्होंने कहा कि धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित है, जबकि 26 जनवरी को अवकाश होने के कारण अब किसानों के पास केवल 4 कार्यदिवस ही शेष रह जाते हैं। इतने कम समय में इतनी बड़ी मात्रा में धान की खरीदी किया जाना व्यवहारिक नहीं है।

प्रदेश संयोजक ने कहा कि बिलासपुर जिले की अनेक सहकारी समितियों में पंजीकृत हजारों किसानों के टोकन अब तक नहीं कट पाए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन टोकन कटाने की प्रक्रिया नेटवर्क समस्या के कारण प्रभावित हो रही है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार 70 प्रतिशत टोकन ऑनलाइन एवं 30 प्रतिशत ऑफलाइन काटे जाने का प्रावधान है, किंतु व्यवहार में छोटे और सीमांत किसान ऑफलाइन व्यवस्था का भी समुचित लाभ नहीं ले पा रहे हैं। धान नहीं बिक पाने से किसान रबी फसल की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं, जिससे आगामी कृषि कार्य प्रभावित होने की आशंका है।

प्रदेश संयोजक मनीष सिंह ने राज्य सरकार से मांग की है कि किसानों की वास्तविक स्थिति को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की तिथि 28 फरवरी 2026 तक बढ़ाई जाए, ताकि बिलासपुर जिले के सभी किसानों का धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जा सके और उन्हें आवश्यक राहत मिल सके।कि किसानों की वास्तविक स्थिति को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की तिथि 28 फरवरी 2026 तक बढ़ाई जाए, ताकि बिलासपुर जिले के सभी किसानों का धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जा सके और उन्हें आवश्यक राहत मिल सके।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here