अंतरराष्ट्रीय कैंसर दिवस पर शकुंतला फाउंडेशन ने चलाया जागरूकता अभियान

0
105

महिलाओं को किया स्तन व गर्भाशय कैंसर के प्रति सचेत


रायपुर । अंतरराष्ट्रीय कैंसर दिवस पर शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की संस्थापिका श्रीमती स्मिता सिंह के नेतृत्व में गांव अमलेश्वर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को स्तन कैंसर एवं गर्भाशय कैंसर से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई तथा सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्मिता सिंह ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से समय पर जागरूकता और नियमित जांच के माध्यम से बचाव संभव है। उन्होंने महिलाओं को स्व-निरीक्षण, समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए महिलाओं को शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर महिलाओं ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए शकुंतला फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र प्रमुख श्रीमती सौहद्रा पठारी एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुश्री नंदनी पठारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

जागरूकता अभियान में वरिष्ठ समाजसेवी देवराज गुरनानी और अमर गुरनानी का भी सराहनीय योगदान रहा।

उल्लेखनीय है कि शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा कैंसर जागरूकता के लिए “हौसला” नामक विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इस अभियान के तहत महिलाओं को कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक करना, सेनेटरी पैड वितरण, निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग जांच शिविरों का आयोजन तथा कैंसर पीड़ित महिलाओं के उपचार में सहयोग किया जा रहा है। “हौसला” मुहिम के माध्यम से अब तक अनेक महिलाओं के लिए कैंसर स्क्रीनिंग जांच शिविर आयोजित किए जा चुके हैं और आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here