सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने रायपुर पुलिस का “संवाद से समाधान” अभियान

0
130

रायपुररायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से “संवाद से समाधान” अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ सेंट्रल जोन अंतर्गत तेलीबांधा क्षेत्र की बीएसयूपी कॉलोनी से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को नशा-मुक्त बनाना, अपराधों की रोकथाम करना तथा पुलिस और आम नागरिकों के बीच विश्वास व संवाद को सुदृढ़ करना रहा।

यह कार्यक्रम पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन उमेश गुप्ता के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल, सहायक पुलिस आयुक्त (सिविल लाइंस) रमाकांत साहू एवं थाना प्रभारी तेलीबांधा अविनाश सिंह उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कॉलोनीवासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्परिणामों पर विस्तार से जानकारी देते हुए युवाओं और नागरिकों से नशा-मुक्त समाज निर्माण में सहयोग की अपील की गई। साथ ही मोटर व्हीकल नियमों, सड़क सुरक्षा, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग तथा शराब पीकर वाहन चलाने के खतरों से अवगत कराया गया। साइबर अपराधों पर भी चर्चा करते हुए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए गए।

किरायेदार सत्यापन को अनिवार्य बताते हुए संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। नागरिकों ने टूटी दीवार, सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता जैसे मुद्दे उठाए, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन पुलिस अधिकारियों ने दिया। पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here